Home latest संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। गिब्सन हॉस्टल परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसी बीच एक विशेष प्रसंग भी देखने को मिला, जब मुंबई से ब्यावर आए एक परिवार ने अपनी नवजात शिशु का टीकाकरण शिविर में ही करवाया।

संभागीय आयुक्त राठौड़ ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सेवाओं, नागरिकों को मिल रही सुविधाओं और फ्लैगशिप जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, सड़क मरम्मत व पेचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, अंधेरी/सुनसान सड़कों पर नई लाइट लगाने की कार्ययोजना, पट्टों के वितरण और अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

अंत में संभागीय आयुक्त ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के दस्तावेज़ और पेट नामांतरण प्रमाण पत्र वितरित किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version