Home crime किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : सांसद लुंबाराम चौधरी

किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : सांसद लुंबाराम चौधरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही। पिण्डवाड़ा तहसील की चार ग्राम पंचायतों की करीब 800 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर प्रस्तावित चुना पत्थर खनन परियोजना को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस खनन से उनकी खेती, जलस्त्रोत और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।

इसी बीच, सिरोही-जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने किसानों के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा— “किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसान हित में जो सही होगा, वही होगा। किसी भी हाल में किसानों के साथ गलत नहीं होने देंगे।”

सांसद ने यह बयान शिक्षक संघ के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान पिण्डवाड़ा क्षेत्र के बामणवाड जी में आयोजित समारोह में दिया। उनके इस आश्वासन से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है और विरोध आंदोलन को और बल मिलता नजर आ रहा है।

अब क्षेत्र में माहौल और गरमाता जा रहा है तथा ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन और सरकार के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version