Home latest समर्पण संस्था जयपुर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों से सहायता के लिए माँगे आवेदन

समर्पण संस्था जयपुर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों से सहायता के लिए माँगे आवेदन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में शिक्षा सहायता के लिए कक्षा 1 से कॉलेज स्तर तक व अन्य कोर्स में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं ।
शिक्षा सहायता के तहत चयनित विद्यार्थियों को किताबें, फीस के चैक, स्टेशनरी, स्कूल बैग, नोट बुक्स आदि उनकी आवश्यकता के अनुसार भेंट की जायेगी ।
विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में पहली शर्त यह होगी कि विद्यार्थी ने गत परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हो ।इसके बाद सबसे पहले उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके माता-पिता नहीं हैं । दूसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जाएगा जिनके पिता नहीं या बीमार चल रहे हैं ।तीसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जायेगा जिनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ।यह जानकारी संस्था के डायरेक्टर डॅा. दौलतराम माल्या ने दी ।
आवेदन पत्र संस्था के वर्किंग कार्यालय 18 बी, श्रीकल्याण नगर , करतारपुरा, जयपुर से या वेबसाइट www.samarpansanstha.org से प्राप्त किये जा सकते हैं । पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है ।
संस्था द्वारा आगामी 05 जुलाई 2026 को “12 वाँ शिक्षा दान महोत्सव “ आयोजित किया जायेगा । चयनित सभी विद्यार्थियों को “ शिक्षा दान महोत्सव “ में बुलाकर शिक्षण सामग्री व फीस के चैक भेंट किये जायेंगे ।
उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत 16 वर्षों में चयनित 1022 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता उपलब्ध करवायी जा चुकी है ।

नोट- यदि आप पहले से संस्था के किसी भी वाट्सअप ग्रुप पर नहीं जुड़े है तो संस्था गतिविधियों और शिक्षा दान महोत्सव से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए वाट्सअप ग्रूप पर निम्न लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते है…
https://chat.whatsapp.com/K2Ywd7ad9dzL0VRuf1b7gK

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version