Home latest अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने घनश्याम तिवाड़ी से की मुलाकात

अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने घनश्याम तिवाड़ी से की मुलाकात

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान (IMF) के अध्यक्ष एवं राजस्थान फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के प्रवासी कॉर्डिनेटर डॉ. अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यसभा सांसद  घनश्याम तिवाड़ी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन भारत शाखा के अध्यक्ष  सज्जन सर्राफ जी ने की। उन्होंने व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाने एवं निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान के मुख्य संरक्षक  बाल किशन बालसरिया (गोकुल डिपार्टमेंटल स्टोर), राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से  आशीष तिवाड़ी एवं  विमल केडिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान (IMF) एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन है, जो देश-विदेश में मारवाड़ी समाज को एकजुट करने, व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था निरंतर सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यापारिक सहयोग एवं युवा नेतृत्व विकास के लिए कार्यरत है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने  सांसद घनश्याम तिवाड़ी जी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात बंगाल एवं राजस्थान में व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के विषय पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान में राजस्थानी भाषा को लेकर लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इस संबंध में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश भी दिए हैं कि राज्य के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को शीघ्र लागू किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version