Home latest समदड़ी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन 2 अक्टूबर को

समदड़ी में आरएसएस का भव्य पथ संचलन 2 अक्टूबर को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 नौ मंडलों में होंगे विजयादशमी उत्सव

समदड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समदड़ी खंड में संघ शताब्दी वर्ष को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। खंड संघ चालक ने बताया कि समदड़ी खंड के 9 मंडलों में अलग-अलग तारीखों पर पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 55 गांवों का प्रतिनिधित्व रहेगा।

2 अक्टूबर को समदड़ी कस्बे में भव्य पथ संचलन का आयोजन होगा। यह यात्रा कृषि मंडी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों और गलियों से गुजरते हुए नीम्बड़ी बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साह से जुटे हैं। गणवेश वितरण किया जा रहा है और संचलन की तैयारियों के लिए पूर्व अभ्यास भी किया जा रहा है। कस्बे में जगह-जगह महापुरुषों के पोस्टर और बैनर लगाकर कार्यक्रम की घोषणा की गई है, जिससे वातावरण में उमंग और जोश का माहौल दिखाई दे रहा है।

खंड संघ चालक के अनुसार, पथ संचलन का उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाना और सकारात्मक मूल्यों को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम के बाद नौ मंडलों में शस्त्र पूजन और विजयादशमी उत्सव भी मनाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version