Home crime खेत में मिली महिला के शव के अवशेष, सिर और जांघ की...

खेत में मिली महिला के शव के अवशेष, सिर और जांघ की हड्डी बरामद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत से मानव शरीर के अवशेष मिले। खेत में महिला के सिर और जांघ की हड्डी, बाल, साड़ी, ब्लाउज, चप्पल और बालों का बैंड बरामद हुआ।

घटना कृष्णा विहार कॉलोनी के पीछे स्थित ज्वार के खेत की है। खेत पर पशुओं का चारा लेने पहुंची बिब्बो नाम की महिला ने यह सामान देखा। शुरुआत में उसे लगा कि खेत में कुछ सामान्य चीजें पड़ी हैं, लेकिन नजदीक जाने पर मानव हड्डियां और महिला के कपड़े देखकर वह घबरा गई और तुरंत घर लौटकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कॉलोनी के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने बताया कि खेत से मानव शरीर के कुछ हिस्से और महिला के कपड़े मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह किसी महिला के शव के अवशेष प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि खेत विजेंद्र नामक व्यक्ति का है, जिसे बिब्बो ने किराए पर ले रखा था। करीब दो महीने पहले ही यहां ज्वार बोई गई थी, लेकिन उस दौरान किसी ने ऐसी कोई चीज नहीं देखी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव के अवशेष किसके हैं और यह मामला हत्या से जुड़ा है या किसी और वजह से अवशेष खेत में पड़े हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version