लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली द्वारा सूरत में आयोजित आचार्य भगवंत डॉ. शिव मुनि मसा के 84वें जन्मोत्सव के अवसर पर समाजसेविका पुष्पा गोखरू को राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमित राय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पुष्पा गोखरू ने हजारों महिलाओं को स्वाध्याय से जोड़ा, जो अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा रुचिरा सुराणा, वर्तमान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संतोष जैन सहित पदाधिकारी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विपुल जैन, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
