लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा में आयोजित बैठक में संगिनी दीपावली एक्सपो 2025 का बैनर अनावरण कर इस ग्रैंड शॉपिंग फेस्ट का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर को अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में फ़ाउंडर प्रेसिडेंट राजेन्द्र गोखरू, अध्यक्ष प्रदीप साँखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल खजांची, और सचिव अनिल चौधरी उपस्थित थे। बैनर अनावरण के अवसर पर पुष्पा गोखरू ने बताया कि एक्सपो में एक ही छत के नीचे फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स का आयोजन होगा। महिलाओं के लिए पारंपरिक और ट्रेंडी फैशन वियर, आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन के साथ-साथ घर की सजावट के लिए लेटेस्ट होम डेकोर आइटम्स और बच्चों के लिए गेम्स व एक्टिविटीज़ का भी इंतज़ाम किया जाएगा।
सचिव प्रमिला गोखरू ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शॉपिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का अवसर प्रदान करेगा। संचालन और आभार सहमंत्री सोनल मेहता ने किया। बैठक में मनीषा खजांची ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और शकुंतला साँखला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लगभग 80 महिलाएँ उपस्थित रहीं और उन्होंने आगामी आयोजनों की तैयारियों में भाग लेने का संकल्प लिया। विशेष रूप से उपस्थित सदस्याओं में अमिता बाबेल, प्रीति बोहरा, जूली सूर्या, अनुराधा चौधरी, अरूणा पोखरना, अनिता चौधरी, शिल्पा बापना, किरण मेहता, रूचि बापना, रजनी बापना, मधुबाला सूर्या, कविता चीपड, पिंकी पोखरना, कुसुम पोखरना, संगीता चौरडिया, संगिता जैन, आशा राँका, बसंत लता मेहता, रेखा लोढा, अलका जैन, मिनाक्षी डागा, सुनीता पाटनी, निकिता जैन, सुशीला कोठारी, निर्मला बोलिया, चंद्रिका दक, अनीता जैन शामिल थीं।
