Home latest सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 10.75 करोड़ रुपये स्वीकृत

सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 10.75 करोड़ रुपये स्वीकृत

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

उनियारा–देवली विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार से आवागमन में मिलेगी राहत

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
राज्य सरकार ने उनियारा–देवली विधानसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी की गई है।


 इन मार्गों की होगी मरम्मत एवं नवीनीकरण

  • कुंदेर से सेंदरी तक सड़क — ₹83 लाख

  • उनियारा–पलाई–नगरफोर्ट–दूनी–आंवा सड़क — ₹85 लाख

  • उनियारा–इंद्रगढ़ सड़क — ₹3 करोड़ 85 लाख

  • महुआ से देवली सड़क — ₹75 लाख

  • पाडल्या चारण, अनवार नगर से आली का भेरूजी तक — ₹80 लाख

  • स्टेट हाइवे 29 से अनवार नगर तक — ₹82 लाख

  • सोप, आमली से पाएगा सड़क — ₹30 लाख

  • गुराई से जेल रोड — ₹83 लाख

  • गैरोली, मुगलाना, धुंवा कला मार्ग — ₹22 लाख

  • आंवा सीतापुरा रोड से नयागांव कल्याणपुरा तक — ₹55 लाख

  • एनएच 12 से पोल्याढ़ी तक सड़क — ₹65 लाख


 मरम्मत से आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

इन सभी सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों, वाहन चालकों और आमलोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। बरसात के मौसम में जिन सड़कों की हालत बिगड़ गई थी, अब वे दुरुस्त की जाएंगी।


  विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से विकास को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुगम होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version