Home latest सांगानेर 86 कॉलोनियों के लोगों ने , मानव श्रंखला बनाकर सीएम से...

सांगानेर 86 कॉलोनियों के लोगों ने , मानव श्रंखला बनाकर सीएम से लगाई गुहार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सांगानेर–बगरू की 86 कॉलोनियों का आक्रोश सड़कों पर

जयपुर। नीलकंठ विकास समिति के आह्वान पर सांगानेर–बगरू विधानसभा क्षेत्र में बसी 86 कॉलोनियों के हजारों लोग अपने आशियानों को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए। लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वर्षों से बसी कॉलोनियों को राहत देने की मांग की।

सालों से बसे हैं लोग

विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लाखों लोग लंबे समय से इन कॉलोनियों में रह रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अवैध बताकर परेशान किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री को चाहिए कि कोर्ट में सरकार का पक्ष मजबूती से रखते हुए कोई ठोस रास्ता निकाले और लोगों को न्याय दिलाए।

नारेबाजी कर बनाई मानवश्रंखला

इससे पहले अलग-अलग कॉलोनियों से लोग नारेबाजी करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हम वैध हैं, हमें अवैध कहना बंद करें”, “मुख्यमंत्री जी, 86 कॉलोनियों में लाखों मकान बने हैं, लोगों को परेशान न करें” जैसे नारे लिखे थे।

घरों से बाहर निकलकर दी आंदोलन की चेतावनी

लोगों ने मांग की कि सरकार कोर्ट में सही जवाब पेश कर सभी कॉलोनियों को राहत दिलाए। इस दौरान विकास समिति के सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में सभी कॉलोनियों में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version