रॅाबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट पेश करना केंद्र सरकार की बदनीयती- गहलोत

0
145
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है की  रॅाबर्ट वाड्रा पर केंद्र सरकार  एक दशक से ज़्यादा समय, सैकड़ों घंटे की पूछताछ, ED में अनेकों बार पेशी, परिवार की बदनामी का असफल प्रयास लेकिन न साज़िश साबित हुई, न सबूत मिले।

इतने समय में भी कुछ साबित नहीं हुआ तो बदनाम करने के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी। यह मोदी सरकार की बदनीयती को दिखाता है।

राजनीतिक द्वेष निकालने के लिए अपनाए जा रहे इन हथकंडों का सामना गांधी परिवार पूरी मजबूती से करता रहा है एवं करता रहेगा। पूरी पार्टी एवं पूरा देश उनके साथ है। एक दिन सत्य की विजय होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here