लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल एवं पार्षदों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
नवीन कुमावत, ब्यूरो चीफ
किशनगढ़ रेनवाल। नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल का पाँच वर्ष का कार्यकाल शनिवार, 20 दिसंबर को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष ओसवाल एवं पार्षदों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल के कार्यकाल के दौरान नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए। इस अवधि में उपखंड कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय, उपकोष कार्यालय सहित बालिका आवासीय विद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि ओसवाल के नेतृत्व में नगर में सर्वांगीण विकास को गति मिली तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा को प्राथमिकता दी गई, जिससे नगरवासियों का विश्वास और सम्मान लगातार सुदृढ़ हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश शर्मा, तहसीलदार कोमल यादव, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, जेईएन ललित नारायण चौधरी, प्रारूपकार नवरतन शेखावत सहित नगर पालिका प्रशासन द्वारा अध्यक्ष एवं पार्षदों का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, खुदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल जोगीदास, महेंद्र सुल्तानियां, नितिन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र दाधीच, चोखाराम डोडवाडिया, कन्हैयालाल कुमावत, पूर्व अध्यक्ष सुमन कुमावत सहित पार्षदगण गणपत लाल, सावरमल कुमावत, कजोड़मल कुमावत, मुकेश कुमार गोयल, मनीष सांखला, देवेन्द्र शर्मा, पियूष बीडसर, द्वारका प्रसाद कुमावत, मुकेश बड़बड़वाल, द्वारका प्रसाद वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
