Home latest रेलवे क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क ‘दूध-चना शिविर 2025’ का हुआ भव्य शुभारंभ

रेलवे क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क ‘दूध-चना शिविर 2025’ का हुआ भव्य शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर रेलवे क्लब कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि रेलवे क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक नि:शुल्क दूध-चना शिविर 2025 का शुभारंभ आज रेलवे स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर हुआ। यह शिविर खेलों के प्रोत्साहन और युवाओं को स्वास्थ्य व अनुशासन के प्रति प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया है।शिविर में बास्केटबॉल, कैरम, चेस और टेबल टेनिस जैसे इनडोर व आउटडोर खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल राज बिश्नोई (डायरेक्टर भारतीय खेल प्राधिकरण) एवं  मनीष पदमावत (खेल अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर) रहे।

अध्यक्षता राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी यशपाल सिरोही ने की। विशिष्ट अतिथि में पूर्व रेलवे बास्केटबॉल प्रशिक्षक फूसाराम भादू और बी.डी.एस.ए. खेल सचिव  सागरमल बिश्नोई मौजूद रहे।शिविर में अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। रेलवे क्लब समिति ने घोषणा की है कि जिन खिलाड़ी बच्चों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 06 जून 2025 तक क्लब से फॉर्म प्राप्त कर नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।शिविर में प्रतिभागियों को दूध-चना के अतिरिक्त केले, टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण का कार्यभार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों द्वारा संभाला जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version