Home education डूंगर कॉलेज में हुआ जल मंदिर का उद्घाटन

डूंगर कॉलेज में हुआ जल मंदिर का उद्घाटन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डूंगर कॉलेज के विकास में हर संभव प्रयास को परिणाम में बदलेंगे : जेठानंद व्यास
बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सातवें जल मंदिर का निर्माण और उद्घाटन तारादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बुधवार को संपन्न हुआ।
पूजन विधि को पंडित अशोक ओझा ने वैदिक रीति नीति से संपन्न करवाया।प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक जेठानंद व्यास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, जो कि शिक्षाविद एवं महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य रहे। विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास ने कहा कि जल सेवा संसार की बड़ी से बड़ी सेवाओं में सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि संस्थाएं समाज की धरोहर होती है।अतः उनके उत्थान में सकी सहभागिता आवश्यक है।ट्रस्ट के हनुमान प्रसाद जी ने कहा कि ट्रस्ट समाज हित का कार्यों में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह कर रहा है।एडवोकेट विजयप्रकाश गोयतान ने महाविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों की तारिफ की।उन्होंने अगले बीस वर्ष इसकी देखभाल की जिम्मेदारी की सार्वजनिक रूप से स्वीकार की।
प्रो. पुरोहित ने बताया कि जल मंदिर का निर्माण विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।महाविद्यालय अपने विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।आने वाले दिनों में नगर को कई नई सौगाते महाविद्यालय देगा। छात्र हित के किसी भी कार्य को को शीघ्र एवं प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।इस समारोह में विजयपाल सोनी, ओमप्रकाश सोनी ,रमेश जी जोड़ा ,आनंद ,मधुसूदन सोनी सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version