Home latest रणथंभौर में प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार ने तीसरे दिन किया पार्क भ्रमण

रणथंभौर में प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार ने तीसरे दिन किया पार्क भ्रमण

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रणथंभौर में प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार का प्रवास जारी
सवाई माधोपुरप्रियंका गांधी वाड्रा परिवार का रणथंभौर प्रवास जारी है। गुरुवार को रणथंभौर में उनके विश्राम का तीसरा दिन रहा। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण पर निकलीं।
प्रियंका वाड्रा सहित गांधी परिवार के सदस्य खुली जिप्सी में सवार होकर जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। नेशनल पार्क भ्रमण के दौरान परिवार ने रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवन का नजदीक से आनंद लिया।
बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचे थे। सभी सदस्य रणथंभौर के पांच सितारा होटल शेर बाग में ठहरे हुए हैं।
नए साल से पहले गांधी परिवार द्वारा रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version