Home rajasthan रक्षा बन्धन का पर्व मनाया गया

रक्षा बन्धन का पर्व मनाया गया

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रक्षा बन्धन का पर्व मनाया
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर सहित उपखंड क्षेत्र में शनिवार को भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बन्धन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मिठाई एवं नारियल खोपरा खिला रक्षा करने का वचन लिया।भाइयों ने बहनों को नकदी एवं उपहार भेंट किए ।इससे पूर्व मंदिरों में सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर सत्यनारायण भगवान की कथा श्रवण की ।इधर रक्षाबंधन के पर्व पर उपखंड क्षेत्र के बड़े कस्बों में राखी, मिठाई, कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version