Home latest हरियाणा रोडवेज बस में महिला यात्रियों से बदसलूकी, बीच रास्ते उतारने की...

हरियाणा रोडवेज बस में महिला यात्रियों से बदसलूकी, बीच रास्ते उतारने की कोशिश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क-  सुनील शर्मा की रिपोर्ट

जयपुर से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज बस में महिला यात्रियों से धक्का-मुक्की 

जयपुर। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस (नंबर HT-68C-7880) में शनिवार को बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि आरएसआरटीसी के जवानों ने बस में सवार यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।

आरएसटीसी के जवानो ने की महिला से हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवानों ने बस को आगरा रोड बस स्टैंड पर ले जाकर यात्रियों को बीच रास्ते उतारने की कोशिश की। इस दौरान बस में अकेली सफर कर रही महिलाओं ने विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट व अपशब्द कहे गए।

रक्षा बंधन पर हुआ महिलाओं का अपमान

यात्रियों का कहना है कि इस तरह की हरकत से न सिर्फ उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि यात्रा के दौरान मानसिक रूप से भी उन्हें परेशान किया गया। पीड़ित महिला यात्रियों ने संबंधित विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने भी मारपीट के बाद निकाली गाली

जब आरएसआरटीसी के जवान महिलाओं से धक्का मुक्की कर रहे थे, मारपीट पर उतर आए तो एक महिला ने भी गालियां निकाली जवानों को भागकर जाना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version