Home latest राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: स्टार्टअप्स को मिलेगा फंडिंग और मेंटरिंग...

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: स्टार्टअप्स को मिलेगा फंडिंग और मेंटरिंग का वैश्विक मंच

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— आईटी और स्टार्टअप हब के रूप में उभरेगा राजस्थान
जयपुर,।राजस्थान के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर आने जा रहा है। 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स को फंडिंग, मेंटरिंग और वैश्विक नेटवर्किंग का मंच मिलेगा।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह समिट राजस्थान को आईटी और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आयोजन की तैयारियां आपसी समन्वय से समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
10 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि इस तीन दिवसीय समिट में
देश-विदेश से 10,000+ प्रतिभागी,
1200 से अधिक वैश्विक कंपनियों के फाउंडर, CEO और निवेशक,
20+ यूनिकॉर्न/सूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के संस्थापक,
स्टार्टअप्स, युवा उद्यमी, आईटी प्रोफेशनल्स, शिक्षण संस्थान और स्टूडेंट्स भाग लेंगे।
200 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना
डिजिफेस्ट के जरिए राजस्थान के स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, राजस्थान आई-स्टार्ट प्रोग्राम से जुड़े चयनित स्टार्टअप्स को एक वर्ष की मेंटरशिप भी प्रदान की जाएगी।
पहली बार राजस्थान रीजनल AI इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस
इस समिट की खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित सेक्टोरल सेशन होंगे, जो इंडिया AI मिशन के अनुरूप भारत को AI क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान देंगे।
6 जनवरी को जारी होगी राजस्थान AI-ML पॉलिसी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 जनवरी को राजस्थान AI-ML पॉलिसी जारी करेंगे। इससे पहले प्रदेश में
दिसंबर 2024 में AVGC-XR पॉलिसी
अप्रैल 2025 में डेटा सेंटर पॉलिसी लागू की जा चुकी है।
114 स्टॉल्स और सेक्टोरल सेशन
समिट में
स्टार्टअप्स के 114 स्टॉल्स,
फिनटेक, एग्रीटेक, हेल्थटेक, ई-कॉमर्स, प्रोपटेक, स्पोर्ट्सटेक, मेडियाटेक, AI-ML और डीप-टेक जैसे क्षेत्रों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित होंगे।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और टाई राजस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version