Home education राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ARUTA) के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री...

राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ARUTA) के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. बैरवा को ज्ञापन सोंपा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ARUTA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला भेंट की और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यह मांग की गई कि विश्वविद्यालय में चयन समिति द्वारा नियमानुसार (UGC रेगुलेशन 2010 के अंतर्गत) प्रोफेसर पद हेतु चयनित शिक्षकों को उनके प्रारंभिक नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना करते हुए CAS प्रोफेसर पद का लाभ दिया जाए। यह आदेश 25 सितंबर 2021 को सिंडिकेट की स्वीकृति के बाद जारी किए गए थे।

ARUTA अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत ने मंत्री  को अवगत कराया कि वर्ष 2018 से राज्य के 2000 से अधिक महाविद्यालयीन शिक्षकों को प्रोफेसर पद की CAS पदोन्नति प्रदान की गई है तथा उन्हें उनके सभी एरियर्स का भुगतान भी कर दिया गया है।

किन्तु, राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ भेदभाव किया गया है, और उच्चतम न्यायालय के 29 नवंबर 2018 के अंतिम निर्णय के अनुसार केवल 85 शिक्षकों को ही पदस्थापन (फिक्सेशन) और एरियर्स का लाभ प्रदान नहीं किया गया है। इन 85 में से 7 प्रोफेसरों का पिछले 5 वर्षों में निधन भी हो चुका है।

इस पर डॉ. बैरवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की यह दीर्घकालिक और न्यायोचित समस्या शीघ्र ही समाधान की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. एम.एस. शर्मा (महामंत्री), प्रो. दलवीर सिंह (उपाध्यक्ष), प्रो. आर.के. अग्रवाल एवं मौजूद रहे।

Previous articleराखियों की दुकानें सजी
Next articleनेहनु लाल कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version