Home latest राखियों की दुकानें सजी

राखियों की दुकानें सजी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार में राखियों की खरीदारी परवान चढ़ने लगी है। बाजार में राखी की दुकाने सज चुकी है। दुकानों पर कई तरह की राखी बिक्री के लिए आई है। राखीयों के अतिरिक्त खोपरा, कच्चा नारियल व मिठाई की दुकाने भी सज चुकी है।

रेडीमेड व कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। इस बार खोपरे एवं कच्चे नारियल के भाव आसमान छूने से लोग पहले के मुकाबले इस बार कम मात्रा में खरीद रहे हैं। न्यू मार्केट अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि मौसम साफ रहने से बाजार में रक्षाबंधन की खरीदारी परवान पर है। खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं होने से बहने दिन भर भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version