Home latest राजस्थान स्टेट ओ बी सी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसनसील का गठन

राजस्थान स्टेट ओ बी सी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसनसील का गठन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान ओबीसी विभाग में “राज्य ओबीसी कांग्रेस सलाहकार परिषद” का गठन आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद जी ने किया ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओ बी सी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव जी को इस परिषद का कन्वीनर बनाया गया है
पी सी सी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  , पूर्व उपमुख्यमंत्री ए आई सी सी महासचिव सचिन पायलट , दो एम पी, 10 एम एल ए गण , 3 ए आई सी सी सचिव, एवं ओ बी सी नेताओं राजेन्द्र सेन, ललित तुनवाल, सुरेन्द्र कुमावत , राजेश चौधरी, महेन्द्र गेहलोत, पुखराज पारासर , संतोष डूडी, आदि को शामिल किये गये ।
यह सलाहकार परिषद” सामाजिक न्याय योद्धा राहुल गांधी जी के अभियान जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत ओ बी सी की वंचित जातियों और समाजों के राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम करेंगे ।
सामाजिक न्याय, बराबरी और सशक्तिकरण के इस संघर्ष में मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगे
श्यामनगर स्थित राजस्थान ओबीसी कार्यालय पर आज स्टेट एडवाइजरी काउंसिल के कन्विनर हरसहाय यादव जी और ओ बी सी राष्ट्रीय नेता राजेन्द्र सेन जी का ओ बी सी के गणमान्य लोगों पी सी सी सचिव माया सुवालका, नरेन्द्र मारवाल, सुरेश खाटूवाल,लोकेश सैनी, सागर मावर, विजय सोनी,आर एस देव, रंजीत भार्गव अन्य पदाधिकारियों ने माला एवं साफा पहनाकर मिठाइ खिलाकर स्वागत कर खुशी जाहिर की ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version