Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बसिटा -धोबी समाज से संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बसिटा -धोबी समाज से संवाद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान के  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने  मुख्यमंत्री आवास, जयपुर पर प्रदेश के बसिटा धोबी समाज बंधुओं से संवाद किया।  इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाजजन पहुंचे।समाज बंधुओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें लगभग 15 किलो की पुष्पमाला पहनाई और साफा बांधकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने समाज के महान संत शिरोमणि श्री गाडगे जी महाराज को स्मरण करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज को अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए जयपुर में समाज के छात्रावास हेतु जमीन आवंटन का आश्वासन दिया। साथ ही रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति पर सकारात्मक विचार करने का संकेत भी दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विकास” के मंत्र से प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने समाज की एकता और संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम संख्या में होने के बावजूद धोबी समाज अपने प्रेम, व्यवहार और विश्वास के बल पर प्रदेश की सामाजिक शक्ति को तीन गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक विकास की ओर प्रेरित किया और विधानसभा में धर्म परिवर्तन पर लाए गए सख्त कानून की जानकारी दी।

इस अवसर पर लगभग 80–90 समाज बंधुओं ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत परिचय साझा किया।
टोंक से  प्रभु बाड़ोलिया,  नरेश कनौजिया (सभापति, नगर परिषद ब्यावर) और  राजेंद्र वर्मा पवार (पूर्व सदस्य, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड) ने समाज की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कार्यक्रम के बाद सभी आगंतुकों ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भोजन का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और सहभागिता प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version