Home latest बलाई समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 को, छात्रावास का होगा...

बलाई समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 को, छात्रावास का होगा लोकार्पण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बलाई समाज नवयुवक मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी 2026 को तुलसी विवाह एवं प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ नव निर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन धुलखेड़ा रोड स्थित बलाई समाज छात्रावास, जोधड़ास (भीलवाड़ा) में होगा।

समिति संरक्षक सुशीला सालवी एवं विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष मिश्री लाल बलाई ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 फरवरी की रात्रि 8 बजे से भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार प्रस्तुति देंगे।

21 को वैदिक रीति से बंधेंगे कई जोड़े

21 फरवरी को तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें कई जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके पश्चात प्रतिभोज का आयोजन रखा गया है।

समिति अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने बताया कि इसी दिन नव निर्मित छात्रावास भवन का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे समाज के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

सामाजिक एकता को मिलेगा बल

आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, विवाह संस्कार को सरल बनाना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में इस प्रकार का यह पहला भव्य आयोजन है।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version