लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
कर्मचारियों ने किया राष्ट्रगीत गायन, लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों और स्वास्थ्य कार्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय, परिवार कल्याण कार्यालय, टीबी अस्पताल सहित सभी चिकित्सा संस्थानों में राष्ट्रगीत के महत्व पर चर्चा की गई और राष्ट्रीय एकता, सेवा भावना व स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान का गायन कर देशप्रेम और एकता की भावना को सशक्त किया।
इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
