लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रियांबड़ी–भेरूंदा स्थानीय संघ का द्वितीय, तृतीय सोपान व पीएलटी शिविर पादूकलां में शुरू
पादूकलां।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ रियांबड़ी एवं भेरूंदा के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान तथा पीएलटी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को लख दातार स्टेडियम, श्री श्याम मंदिर प्रांगण के पास हुआ। शिविर 7 से 11 नवम्बर तक चलेगा।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीईईओ सपना चौधरी ने कहा कि “स्काउट समाज का आदर्श है। स्काउट सदस्य अपनी ईमानदारी, विश्वसनीयता, अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना से समाज में विशिष्ट पहचान बनाते हैं।” उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सुयोग्य नागरिक बनाता है, और स्काउटिंग इसका सर्वोत्तम माध्यम है।
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण ने कहा कि “Once a Scout, Always a Scout” की अवधारणा जीवनभर सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना को जीवित रखती है।
शिविर संचालक नेमाराम कासनिया ने कहा कि स्काउट यूनिफॉर्म अनुशासन का प्रतीक है, जिससे व्यक्ति में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव स्वतः जागृत होता है।
स्थानीय संघ सचिव बलदेवराम जयपाल ने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ना सौभाग्य की बात है — यह संगठन युवा पीढ़ी में परोपकार, मानवता और आदर्श जीवन की प्रेरणा देता है।
शिविर के पहले दिन स्काउट–गाइड को पंजीकरण, आंदोलन का इतिहास, नियम–प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत और अभिवादन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण धर्माराम तेतरवाल, किशन प्रजापत और शंकरलाल मुवाल ने दिया।
दक्ष प्रशिक्षक जय सिंह ने विभिन्न आवाज़ों के माध्यम से टोलियों का गठन कराया।
कार्यक्रम में गजेंद्र शर्मा, रतनाराम धायल, श्रवण जोशी, कैलाश सोनी, सुनील सैन, दिनेश फडोलिया, सुशील बेरवाल, मुकेश कापड़ी, मुकेश कुमार, सुशील डांगा, सुखराम, महावीर टेलर, कविता चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी दौरान गाइडर सुमन डिडेल (रियांबड़ी) व सुनीता वैष्णव (भेरूंदा) को शुभकामनाएं दी गईं।
अंत में बलदेवराम जयपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
