Home rajasthan रामपाल सोनी लायंस इंटरनेशनल द्वारा ऑल इंडिया चैंपियंस ऑफ चेज अवॉर्ड से...

रामपाल सोनी लायंस इंटरनेशनल द्वारा ऑल इंडिया चैंपियंस ऑफ चेज अवॉर्ड से हुए सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी को लायंस इंटरनेशनल द्वारा आल इंडिया चैंपियंस ऑफ चेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उक्त अवॉर्ड से सम्मानित होने पर भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश गट्टाणी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने महेश स्पोर्ट्स एकैडमी भीलवाड़ा पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासभा कार्य समिति सदस्य श्रीगोपाल राठी ने पगड़ी पहना कर, अपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही जिला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बलदवा, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, मंत्री रमेश चंद्र राठी, अर्थमंत्री सुशील मरोठिया, संगठन मंत्री महेंद्र काकाणी, संयुक्त मंत्री राजेंद्र पोरवाल ने गुलदस्ता भेंट कर सोनी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की व बधाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version