Home latest पीसांगन के पिचोलिया में तंबाकू दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन 

पीसांगन के पिचोलिया में तंबाकू दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन,अजमेर। विश्व तंबाकू दिवस पर उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में विभिन्न आयोजन हुए। इस कड़ी में उपखंड क्षेत्र के पिचोलिया स्थित आईटी केंद्र पर पर प्रशासक अनोप कंवर की अध्यक्षता में व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुधवाडा के चिकित्साधिकारी हेमंत कुमार टांक की देखरेख में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस दौरान पिचोलिया में सामुदायिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें चिकित्साधिकारी हेमंत कुमार टांक,विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार,सीएचओ विरेन्द्र सोभडवाल,प्रसाविका सविता पलासिया,कल्पना कुमारी समेत आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ,आशा सहयोगिनी,सहायिका समेत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिरकत की।

बैठक में पिचोलिया ग्राम को तंबाकू मुक्त गांव घोषित करने और उसकी यह स्थिति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमो पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इसके अलावा वातावरण निर्माण के लिए तंबाकू मुक्त सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानो पर तंबाकू मुक्त जैसे साइनेज व श्लोगनो का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रशासक अनोप कंवर,चिकित्साधिकारी हेमंत कुमार टांक समेत बैठक में मौजूद प्रबुद्धजनों को अपने जीवन में तंबाकू उत्पादों का सेवन नही करने के साथ ही तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version