लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर हुआ सम्मान:
राजसमंद। राजसमंद मीडिया क्लब की नवगठित कार्यकारिणी टीम का शुक्रवार को द्वारकाधीश मंदिर में मंदिर अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी, इकलाई एवं प्रसाद भेंट कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीता पालीवाल, सचिव तरुण जोशी, सहसचिव गौतम शर्मा, प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश श्रोत्रिय, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह खंगारोत सहित प्रकाश पालीवाल, भरत पालीवाल, सुरेश बागोरा और अर्जुन पालीवाल को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी के सभी सदस्य द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के अधिकारी भगवती लाल पालीवाल, गोस्वामी परिवार के उत्तराधिकारी देवशंकर शास्त्री, विशेषाधिकारी राजकुमार गौरवा तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी भगवती लाल पालीवाल और ओम प्रकाश व्यास ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार सभी पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर और प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवगठित टीम ने प्रभु श्री द्वारकाधीश के राजभोग दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद राजसमंद मीडिया क्लब की टीम कलेक्टर परिसर पहुंची, जहां अतिरिक्त कलेक्टर नरेश बुनकर, एसडीओ ब्रजेश गुप्ता तथा एसपी ममता गुप्ता से मुलाकात कर नए संगठन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
