Home education रा.उ. माध्यमिक विद्यालय में बालिका दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

रा.उ. माध्यमिक विद्यालय में बालिका दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  
पादूकलां । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी कलां में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रा शिल्पा भूकर को नामित प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा, शिक्षा में भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर प्रभावशाली भाषण, गीत और कविताएँ प्रस्तुत कीं। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य शिल्पा भूकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की बालिकाएँ शिक्षा, विज्ञान, खेल और समाज सेवा जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। हमें उन्हें समान अवसर और निरंतर प्रोत्साहन देना चाहिए। अध्यापकों ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज की बालिका आने वाले कल की सशक्त नारी है।

इस अवसर पर प्रार्थना सभा से लेकर कक्षा शिक्षण और अन्य सभी विद्यालयीय कार्य बालिकाओं द्वारा संपादित किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य देवाराम, रामचंद्र राव, समस्त विद्यालय स्टाफ, शिक्षिकाएँ, छात्राएँ और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भी छात्राओं ने किया और अंत में आभार व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version