Home crime रूलानिया हत्याकांड में सात आरोपियों का भरे बाजार में जुलूस

रूलानिया हत्याकांड में सात आरोपियों का भरे बाजार में जुलूस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 — “पुलिस प्रशासन जिंदाबाद” के लगे नारे
 
 रिपोर्टर – विमल पारीक

कुचामन सिटी। रूलानिया हत्याकांड में कुचामन पुलिस द्वारा कल सात सहआरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार को पूरे शहर में इनका जुलूस निकाला गया। सभी आरोपियों को पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा के बीच थाने से स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड और लायन सर्कल होते हुए राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सफीक खान, किशनलाल गुर्जर, रामकेश गुर्जर, रामसिंह, खुशीराम, दिनेश चौधरी और पवन चारण शामिल हैं। पवन चारण पर इस हत्या की सुपारी लेने और गणपत गुर्जर को इसमें शामिल करने का आरोप है। गणपत एक नशेड़ी है जिसने अन्य मुख्य आरोपियों को जोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया था।

ऋचा तोमर (डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक) ने पहले ही स्पष्ट कहा था कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को ऐसा दंड दिया जाएगा कि कोई दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। इसी के तहत आरोपियों का जुलूस निकाला गया, ताकि आमजन में सख्त कानून व्यवस्था का संदेश जाए।

जुलूस के दौरान भारी भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने “पुलिस प्रशासन जिंदाबाद” के नारे लगाए। जनता ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए फरार मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी सातों आरोपियों को परबतसर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version