लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। समर्पण संस्था की ओर से आगामी “10वाँ राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025 अवार्ड समारोह” (09 नवम्बर 2025) की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में संस्था प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा (DGP Retd.) से उनके निवास पर भेंट की।
मुलाकात के दौरान संस्था ने कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की और डॉ. मेहरडा को समारोह की अध्यक्षता करने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. मेहरडा ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया और एक वीडियो संदेश भी दिया।

संस्था के वॉलिंटियर्स का भी हुआ अभिनंदन