लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जीएसटी में कमी से सरस उत्पाद अब 600 रुपए तक सस्ते
जयपुर । केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती के बाद उपभोक्ताओं को सरस के उत्पाद भी सस्ती दरों पर मिलने लगे हैं। यह जानकारी डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
सचिवालय सरस पार्लर का उद्घाटन
जयपुर डेयरी द्वारा सचिवालय परिसर में स्थापित सचिवालय सरस पार्लर का उद्घाटन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ट्रेटा पैक दूध और पनीर पर पहले 5 प्रतिशत जीएसटी लगती थी, जिसे अब जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है।
घी, बटर और फ्लैवर्ड मिल्क पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को निम्नलिखित लाभ मिले हैं:
-
15 किलो सरस घी का टीन – 600 रुपए सस्ता
-
फ्लैवर्ड मिल्क – 3 रुपए सस्ता
-
टेबल बटर 100 ग्राम – 4 रुपए सस्ता
-
टेबल बटर 500 ग्राम – 18 रुपए सस्ता
-
पनीर 200 ग्राम – 3 रुपए सस्ता
-
पनीर 1 किलो – 18 रुपए सस्ता
समारोह और विशिष्ट अतिथि
मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत के साथ उपस्थित थे:
-
डॉ. कृष्णकांत पाठक, शासन सचिव कार्मिक विभाग
-
डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग
-
श्रुति भारद्वाज, प्रशासक एवं प्रबंध संचालक राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन
मंत्री कुमावत ने जीएसटी बचत उत्सव पोस्टर का विमोचन कर पार्लर की दीवार पर चस्पा किया।
पार्लर सुविधाएँ और उत्पाद
जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि सचिवालय पार्लर के खुलने से अब जयपुर डेयरी के कुल 169 पार्लर संचालित हो रहे हैं। पार्लर में उपभोक्ताओं को शुद्ध दुग्ध उत्पादों के अलावा साउथ इंडियन व्यंजन, भोजन थाली, सरस पनीर पकोड़ा, जलेबी और आइसक्रीम भी उपलब्ध रहेंगी।
पार्लर के विशेषताएँ:
-
सचिवालय के अंदर से प्रवेश, जिससे अधिकारी-कर्मचारी आसानी से लाभ उठा सकेंगे
-
आम सड़क की ओर एक गेट, जिससे आसपास के आम उपभोक्ता भी उत्पाद ले सकेंगे
-
सातों दिन रात 11 बजे तक खुला