Home latest पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का लिया...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर लापरवाही के लगाए आरोप

अजमेर।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अजमेर के फायसागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर कॉलोनी का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यहां के हालात बेहद गंभीर हैं और हर घर की अपनी अलग दुखभरी कहानी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस राहत नहीं पहुंची है।

केवल खाना बांटने से काम में चलेगा एक-एक घर का सर्वे हो

गहलोत ने कहा, “स्थिति बहुत नाजुक है। यह केवल मोहल्ले का मामला नहीं है। एक-एक घर का अलग सर्वे होना चाहिए, तभी वास्तविक नुकसान का पता चलेगा। सरकार को चाहिए कि हर परिवार का सर्वे कराकर उन्हें उचित राहत पैकेज उपलब्ध कराए। केवल खाना बांट देने या सामान्य सर्वे से समस्या का समाधान नहीं होगा।”

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे बात

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अजमेर उत्तर विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से इस विषय में बात करेंगे। साथ ही कलेक्टर से भी मुलाकात कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को रखेंगे।

गहलोत ने आगे कहा कि धर्मेंद्र राठौड़ इस कार्य में सक्रिय हैं और लगातार प्रभावितों के बीच जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिखित रूप में शिकायतें लेकर आगे सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।

राजस्थान के कई इलाकों में भयावह स्थिति

पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा, “राजस्थान की बात छोड़ो, यहां की स्थिति बहुत ही गंभीर है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि इस बार विशेष बारिश आई है, लेकिन जरूरत है कि हर जिले में तत्काल सर्वे कराया जाए और राहत पहुंचाई जाए। जब तक सरकार एक-एक घर का सर्वे नहीं करवाएगी, तब तक सही मायने में लोगों का भला नहीं हो पाएगा।”

बाढ़ पीड़ितों को मिले राहत

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version