Home latest प्रधानमंत्री  ने भीलवाड़ा दुग्ध संघ के यूएचटी प्लांट का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री  ने भीलवाड़ा दुग्ध संघ के यूएचटी प्लांट का उद्घाटन किया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भीलवाड़ा दुग्ध संघ के नवनिर्मित यूएचटी एसेप्टिक पैकिंग प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र का 200 एमएल तक की यूएचटी एसेप्टिक पैकिंग का पहला प्लांट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन पर भारत सरकार 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि खेती और किसान हमेशा भारत की विकास यात्रा का प्रमुख हिस्सा रहे हैं और वर्तमान में सरकारी योजनाओं का किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

भीलवाड़ा डेयरी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, महापौर राकेश पाठक, विधायक लादूलाल पितलिया, आरसीडीएफ की प्रशासक और प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एमडी दिव्यम् कपूरिया ने किया। यूएचटी प्लांट कार्यक्रम में डेयरी के डायरेक्टर और बड़ी संख्या में किसान और आमजन उपस्थित रहे।

आरसीडीएफ की प्रशासक और प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का अवसर है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे देश में भीलवाड़ा के यूएचटी प्लांट का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस साल बजट घोषणा में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 540 करोड़ रुपये की घोषणा की है और यूएचटी प्लांट इस प्रगति का हिस्सा है।

भीलवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक दिव्यम् कपूरिया ने बताया कि यह प्लांट 46.82 करोड़ रुपये की लागत से भारत सरकार के डीटीसी (जिका) एनपीडीडी कॉम्पोनेंट-बी परियोजना के अंतर्गत एनडीडीबी (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड) की तकनीकी सहायता से निर्मित हुआ। इस प्लांट में बने उत्पाद की शेल्फ लाइफ 6 महीने तक रहेगी। वर्तमान में 180 एमएल पैकिंग में सरस छाछ, सरस लस्सी और सरस क्रीम ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version