लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
25 सितंबर को करेंगे माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को बांसवाड़ा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर देश व प्रदेश को 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास करेंगे, जिसे राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
प्रमुख घोषणाएं और सौगातें
-
देश को 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं समर्पित होंगी।
-
राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेनों सहित कुल तीन एक्सप्रेस ट्रेनें मिलेंगी।
-
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस एवं उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
-
पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद।
-
स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का भी लोकार्पण।

मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी नहीं रहे।
उन्होंने कहा—
-
आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, यातायात व पार्किंग की समुचित तैयारी हो।
-
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
-
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सुनिश्चित हो।
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उदयपुर संभागीय आयुक्त व बांसवाड़ा जिला कलक्टर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।