लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को सौंपे चैक व प्रमाणपत्र, किया पौधारोपण
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आदर्श नगर स्थित अंबेडकर भवन सामुदायिक केन्द्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित चैक व प्रमाणपत्र वितरित किए।
युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर
श्री शर्मा ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना और सीएम स्वनिधि योजना से युवाओं का स्वरोजगार का सपना साकार हो रहा है। राज्य सरकार कौशल विकास व विश्वकर्मा योजना के जरिए रोजगार को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से प्रदेशभर में शिविरों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि आमजन गरीब और जरूरतमंद लोगों को इन शिविरों तक लेकर आएं ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
लाभार्थियों को सौंपे चैक व प्रमाणपत्र
-
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सुरेश मीना, छोटूलाल प्रजापत, मुकेश कुमार और जयंती खत्री को चैक सौंपे।
-
सीएम स्वनिधि योजना के तहत मोहम्मद फरीद को चैक दिया गया।
-
लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, नामांतरण, जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।
-
पीएम स्वनिधि योजना पर आधारित पुस्तक का विमोचन।
हरियाली का संदेश
शर्मा ने शिविर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम हैरिटेज मेयर कुसुम यादव, पूर्व विधायक अशोक परनामी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।