लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में विशेष कृषि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम से भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इन दूरदर्शी योजनाओं से किसान अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन योजनाओं के माध्यम से किसान भाई-बहन आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक तरीकों और बाजार से बेहतर जुड़ाव के जरिए समृद्धि और प्रगति का नया अध्याय लिखेंगे।”
इस अवसर पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, सांसद राव राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।