Home crime पुलिस कर्मी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लुटे 2...

पुलिस कर्मी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लुटे 2 लाख ,गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस की  वर्दी  को  शर्मसार करने  वाले  गिरफ्तार 

आई आर  112 पर  थे  तैनात 

जयपुरपुलिस का काम है लोगों को सुरक्षा देना, लोगों की मदद करना, गुंडा तत्वों से बचाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना, लेकिन राजधानी जयपुर में एक ऐसा मामला  सामने आया है जिससे पुलिस पर से ही भरोसा उठ गया।  मामला जयपुर के मोती डूंगरी थाना इलाके का है जहां थाने की आई आर 112 गाड़ी में तैनात पुलिस लाइन के कांस्टेबल शुभम मीणा और प्राइवेट चालक सुरेंद्र शर्मा ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने ने की धमकी देकर पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके जेब से ₹200000 और मोबाइल निकाल लिया।  विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे फसाने की धमकी दी थोड़ी देर बाद मोबाइल तो वापस लौटा दिया लेकिन ₹200000 नहीं दिए और उसे भगा दिया।  पीड़ित ने इस मामले में जयपुर के मोती डूंगरी थाने में  मुकदमा दर्ज कराया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए मोती डूंगरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार रात को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लूट के मामले में कांस्टेबल शुभम मीणा और ड्राइवर सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार
थानाधिकारी अजय कांत रतुड़ी ने बताया कि की लूट के मामले में पुलिस ने रात में ही पुलिस कांस्टेबल शुभम मीणा निवासी कोटपूतली बहरोड और सुरेंद्र शर्मा निवासी डाहर चाकसू को गिरफ्तार कर लिया। थंडर ने बताया कि शुभम मीणा जयपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है , जबकि सुरेंद्र शर्मा आई  आर 112 वाहन पर संविदा पर ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।
फैजान कुरैशी से  लुटे 195000
एसीपी गांधीनगर नरेंद्र कुमार बाजिया का कहना है कि आदर्श नगर स्थित धन्ना दास जी की बगीची निवासी फैजान कुरैशी ने रिपोर्ट में बताया कि वह 14 जनवरी की रात को करीब 12:00 बजे जगतपुरा और आसपास के इलाके से चिकन का पेमेंट लेकर लौट रहा था । जैसे ही वह भोमिया जी की छतरी के पास पहुंच पहुंचा तो वहां पर तैनात पुलिस वाहन आईआर 112 ने उसे रोक लिया।  वहां मौजूद कांस्टेबल और ड्राइवर ने पूछताछ के बहाने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया । इसके बाद उसकी जेब से 1 लाख 95000 और मोबाइल निकाल लिए । विरोध करने पर मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।  दोनों  आरोपियों ने कुछ देर बाद उसका मोबाइल तो वापस लौटा दिया।   लेकिन  रुपए मांगने पर दोबारा मारपीट की और फिर झूठे मुकदमे फसाने की धमकी देकर उसे भगा दिया।  डरकर वह उस समय तो वहां से आ गया लेकिन  बुधवार सुबह उसने मुकदमा दर्ज कराया ।
रात को ही दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया 
पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार रात को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और विभाग स्तर पर आवश्यक कार्य  कार्यवाही  भी की जाएग।  लूट के 1 लाख 95000 दोनों से पुलिस ने जप्त कर लिए हैं।
आखिर किससे करें  उम्मीद 
असामाजिक तत्व, गुंडा तत्व से बचने के लिए आदमी पुलिस के पास जाता है लेकिन जब पुलिस के वेश में ही इस तरह के दरिंदे बैठे हो तो फिर रक्षा कौन करेगा?  इस तरह की माइंड सेट वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।  जो पुलिसकर्मी इस लूट के मामले में लिफ्त पाए गए हैं उनके खिलाफ कठोर से कठोर एक्शन होना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी दूसरा कोई करने पहले  सोचे और इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version