लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बामनवास, सवाई माधोपुर: पिपलाई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उपखंड अधिकारी प्रियंका कंडेला ने औचक निरीक्षण किया।
आंगनवाड़ी केंद्र में स्वच्छता, शौचालय, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की जांच के दौरान घोर गंदगी और लापरवाही सामने आई। प्रियंका कंडेला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
पीएचसी पिपलाई में मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अब सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रशासन का साफ संदेश: स्वच्छता नहीं तो कार्रवाई तय।