लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जीवन संगीत पैराडाइज परिसर में होगा आयोजन
फुलेरा (रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी)। नवयुवक शक्ति शिष्ट मंडल फुलेरा के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जीवन संगीत पैराडाइज, जोबनेर रोड पर प्रतिदिन रात 8:00 बजे से 10:30 बजे तक होगा।
सुरक्षा और विशेष व्यवस्थाएँ
आयोजकों ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-
महिलाओं और बालिकाओं के लिए अलग बैठने की सुविधा रहेगी।
-
खिलाड़ियों के लिए लड़के और लड़कियों की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन और समाज का सहयोग
इस आयोजन में पुलिस प्रशासन, नगर पालिका मंडल फुलेरा और व्यापार मंडल फुलेरा का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्य
गरबा महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें राजगोपाल ईड़ीवाल, हनी सबनानी, गौरांग मनवानी, हेमन्त शाक्य, योगेंद्र गहलोत, यश कुमावत, रोहित चौहान, मनीष वर्मा, कुलदीप इडिवाल, अभिषेक शर्मा, कुलदीप शाक्य, शशिकांत गुर्जर, गणेश खाड़ोलिया और प्रदीप बिरला शामिल हैं।














































