Home latest फोटो प्रदर्शनी में सैनी को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

फोटो प्रदर्शनी में सैनी को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सीकर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक उत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी। जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने भी अपने सर्वश्रेष्ठ फोटो भेजें। फोटो प्रदर्शनी का राज्यपाल महोदय सहित अनेक नेतागणों,अधिकारीगणों, गणमान्यजनों, छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में फोटोजनर्लिस्ट विशाल सैनी द्वारा भेजी गई फोटो सर्वश्रेष्ठ फोटो में शामिल हुई। जिसके तहत समान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति अनिल कुमार राय, रजिस्ट्रार स्वेता यादव सहित अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version