लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: मनीष पारीक |
नावां सिटी। फाल्गुन शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होगा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।
यह आयोजन श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर, राम लक्ष्मण कॉलोनी, नावां सिटी में आयोजित होगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आरती में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।
समिति के कैलाश गौड़, गौतम खण्डेलवाल एवं मुकेश अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
