लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थान: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि गत 7 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं जेजे एक्ट की धारा 84 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी सहाय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए 19 वर्षीय आरोपी मनीष उर्फ मुनेश, निवासी केसरपुरा मेवाड़िया, को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय, मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, एएसआई गणेशराम सामरिया, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार धेतरवाल, कांस्टेबल जोराराम जाट, दिनेश चौधरी, जगदीश प्रसाद और इंद्राज शामिल थे।
















































