लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी, पीसांगन (अजमेर)
मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुराचार करने वाले 25 वर्षीय आरोपी रूमालनाथ नाथ कालबेलिया (निवासी बुबकिया, थाना भिनाय) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।
पीड़ित मां की रिपोर्ट पर कार्रवाई
11 अक्टूबर को पीड़ित मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को रूमालनाथ उठाकर ले गया।
पुलिस और परिजनों की खोजबीन के बाद भी यही तथ्य सामने आया कि आरोपी ही नाबालिग को बहला-फुसलाकर बदनीयती से ले गया।
पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई
थानाधिकारी दिनेश चौधरी के अनुसार नाबालिग को दस्तयाब कर बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा व अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरपीएस नेमीचंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें—
-
थानाधिकारी दिनेश चौधरी
-
एएसआई आरिफ खान
-
हेड कांस्टेबल बाबूलाल मीणा
-
सांवराराम फड़ोदा
-
वीरेन्द्र लाछ
-
मुकेश औलण
-
भारमल
-
रोशन सिंह
शामिल थे।
आरोपी ने कबूला गुनाह
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रूमालनाथ को दबोचा और थाने लाकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
इसके बाद उसे नाबालिग के अपहरण व दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
