लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीनिवास ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ प्राथमिक बैठक कर सुशासन, पारदर्शिता एवं त्वरित सेवा वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार और तकनीकी नवाचार को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
