लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गोविंदगढ़ से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन,अजमेर । पीसांगन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के भंडारण के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई गोविंदगढ़ क्षेत्र में की गई।
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुकेश तेली के कब्जे से 5 गैस सिलेंडर तथा अजित चौपड़ा के कब्जे से 8 गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।
जब्त किए गए सिलेंडर प्रवर्तक निरीक्षण अधिकारी राहुल कुमार वेदपाल की उपस्थिति में पुष्कर स्थित संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए। पुलिस द्वारा अवैध गैस भंडारण के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
