Home latest पीपलू में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

पीपलू में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: अजय राज नवरंगपुरा, टोंक

पीपलू: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी पीपलू के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगरपालिका पीपलू से किया गया, जहां फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रधान रतनी देवी चंदेल, पूर्व सरपंच सत्यनारायण चंदेल, उपखंड अधिकारी गणराज बड़गोती, विकास अधिकारी सुनील वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

शोभायात्रा डीजे, गाजे-बाजे, पंचशील ध्वज और जयकारों के साथ मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची, जहां “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मार्ग में शिक्षाविद गोवर्धन सोनी द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया और बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए गए।

इसके बाद कार्यक्रम का समापन चंदेल गैस एजेंसी परिसर में किया गया, जहां वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा और सामाजिक समानता के उनके संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हंसराज जयनारायण मीणा, शिवराज बैरवा, गोविंद चौधरी, घासीलाल चौधरी, डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, भंवर चंदेल, विष्णु चंदेल, मानसिंह मीणा, प्रवीण डाबोरिया, शंकर मीणा, हरजीचंद बैरवा, मोहनलाल वर्मा, दिलकुश बैरवा, अजय राज नवरंगपुरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version