Home latest पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया रक्तदान शिविर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया रक्तदान शिविर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कठूमर (अलवर)। रिपोर्टर: संजीव बंसल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल कठूमर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में रहा उत्साह

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। चिकित्सा टीम की देखरेख में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और चिकित्सा अधिकारी

शिविर के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. जवाहर सिंह सैनी, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. कृष्ण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रदीप पाराशर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version