Home rajasthan पैंथर ने मैकेनिक पर किया हमला,गांव में दहशत

पैंथर ने मैकेनिक पर किया हमला,गांव में दहशत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर।(योगेश ऋषिका)   गुरूवार सुबह करीब 10 बजे वार्ड 46में पैंथर घुस गया। पैंथर एक वर्कशॉप में घुसा और वहां काम कर रहे एक मैकेनिक पर हमला कर पीछे घरों की तरफ चला गया।
जयपुर-सीकर हाइवे पर स्थित वर्कशॉप पर आज सुबह करीब 10 बजे एक पैंथर घुस गया। पैंथर ने घुसते ही एक मैकेनिक पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग पहुंचे। तब वर्कशॉप की पीछे की दीवार फांदकर पैंथर भाग गया और घरों में घुस गया।
फिलहाल पैंथर एक घर के बाहर खुले मैदान में है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और उसे रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।


मामला सीकर के वार्ड नम्बर 46 सैनी नगर का है। वार्ड के लोग डरे हुए है। लोगों का कहना है कि पैंथर के अचानक घर में आने पर हक्के-बक्के रह गए। पैंथर के घर के बाहर खुले मैदान में जाने पर दरवाजा बंद किया और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। पैंथर का वीडियो भी बनाया। वहीं पैंथर के हमले में घायल मैकेनिक को एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version