Home latest लक्ष्मणगढ़ में विद्युत विभाग ने स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा

लक्ष्मणगढ़ में विद्युत विभाग ने स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लक्ष्मणगढ़ सीकर।  (पूनम विशाल )लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका का स्ट्रीट लाइट का करोड़ों रूपए का बिल बकाया होने का हवाला देते हुए आज लक्ष्मणगढ़ विद्युत विभाग की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा दिया है। जिसके कारण लक्ष्मणगढ़ शहर के अधिकांश वार्डो में अंधेरा छाया हुआ है। शहर में स्ट्रीट लाइट बंद होने व आम रास्तो पर गहरे गड्डे होने के कारण आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 34 निवासी हरी प्रसाद पारीक ने बताया कि शहर में एक तो स्ट्रीट लाइट बंद है तो दुसरी ओर सड़कों पर आवारा घुमने वालों सांडों से बचते बचते घर पर पहुंचे हैं। पारीक ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात्रि में चोरी होने का भय भी बना रहता है। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट का भुगतान नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा गया है। जिसके कारण आधा शहर यानि कि लालकुआं, चौपड़ बाजार, कबुतरियां कुवां खाटु की कुई पीनारो का मौहल्ला सदाबहार मौहल्ला व उनके आस पास की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version